रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी
जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ इंडिया

जौनपुर- जिले के अंतर्गत खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव निवासी दीपक यादव उम्र 28 वर्ष सेवई नाला में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था । क्षेत्रीय लोगों द्वारा जानकारी मिली है कि साथियों के मना करने के बावजूद दीपक तेज बहाव वाले पानी में कूद गया| देखते ही देखते वह गहरे पानी मे डूबने लगा साथियों ने बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण उसे नहीं बचा सके।


उसके बाद साथियों ने शोर मचाना शुरू किया जिससे स्थानीय लोग भारी संख्या में वहा पहुंचे| और पुलिस टीम को सूचना दिए पुलिस टीम ने गोताखोरों को भी बुला लिया और स्थानीय लोगों की मदद से खोज जारी है। लगभग डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है| बहरहाल पुलिस और स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं, इस घटना के बाद क्षेत्र मे दहशत का माहौल साफ दिखाई दे रहा है, अभी तक पता नहीं चल सका है कि युवक जिंदा है या नहीं।

बताया जा रहा है कि यह नहर बासूपुर से जुड़ी हुई है, जहां से पानी का बहाव काफी तेज रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने तेज बहाव में आमतौर पर कोई भी नहाने की हिम्मत नहीं करता, क्योंकि यह बेहद खतरनाक है। परिजनों के अनुसार, दीपक प्रयागराज में रहकर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था और करीब छह महीने पहले घर आया था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।