रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी
जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ इंडिया, जौनपुर, उत्तर प्रदेश,
जौनपुर- जिले के सिकरारा ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ताहीरपुर में डिजिटल कक्षा किचन गार्डन और बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच का भी व्यवस्था कराई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सुविधा आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से मिला है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले का मुख्य उद्देश्य पठन, पाठन अध्ययन और अध्यापन मुख्य रूप से है।
अपने संबोधन में कहा कि सिकरारा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का कांफिडेंट लेबल बहुत ऊँचा है। इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र है। और उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली गैर सरकारी संस्थाओ का जो भी सहयोग बन सकेगा जरूर किया जाएगा। शिक्षक अपने आत्म विश्वास को बरकरार रखे।
इस मौके पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी मडियाहू उदयभान कुशवाहा एवं सिकरारा के सम्मानित अजीत सिंह, अमित सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, और जिला कोऑर्डिनेटर बीनू सिंह ने एक्शन एड के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को बताया।
वहीं उपस्थित ब्लॉक के कोऑर्डिनेटर बंसीलाल ने विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, शौचालय, मरम्मत, किचन गार्डन, सोलर पैनल, वाटर कूलर, खेल सामग्री एवं पुस्तकालय, जैसी सुविधाएं कैसे उपलब्ध कराई जाएगी इसकी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित अनुपम श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष, मृत्युंजय सिंह, अध्यापक गण सीमा रानी गुप्ता, अश्वनी कुमार, इत्यादि सम्मानित लोग मौजूद रहे।









