रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी
जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ इंडिया, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
जौनपुर- उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज जनपद जौनपुर में 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, जौनपुर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, एवं गोल्डी गुप्ता,सहायक पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में महिला पुलिस बल ने अपनी शक्ति और सजगता का प्रदर्शन किया।
निरीक्षक अनीता सिंह महिला व बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी, के देखरेख मे महिला थाना प्रभारी श्रीमती श्यामा तिवारी एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। यह रैली पुलिस लाइन जौनपुर से प्रारंभ होकर पालिटेक्निक चौराहे तक गई।
जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था|
समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण बनाना और सुरक्षा का एहसास कराना।
आत्मनिर्भरता,मिशन शक्ति के द्वारा महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में जागरूक करना था।
साथ ही साथ महिला पुलिस कर्मियों ने नारों और संवाद के माध्यम से राहगीरों और स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे भी महिलाओं को जागरूक किया गया|









