रिपोर्ट -नागेंद्र कुमार तिवारी जिला संवाददाता-

दि फेस ऑफ इंडिया, जौनपुर, उत्तर प्रदेश,

सोमवार, दिनांक- 23 मार्च, 2026|
        
जौनपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव में एक दलित लड़की की शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लड़की चार भाई बहन में सबसे बड़ी थी उसके पिता अपने परिवार के जीविका लाने के लिए मुंबई में रहते थे|  क्षेत्रीय लोग तरह-तरह की चर्चाएं  भी जोर पकड़ रही हैं|
मौत की सूचना ग्रामीणों ने महाराजगंज थाना को दिया उसके बाद क्षेत्र के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए शव को अपने साथ ले गई। अभी इस संदिग्ध मौत का कोई खुलासा नहीं हुआ है| पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है|