रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी
जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ़ इंडिया
जौनपुर-जिले में अपात्रो को लेकर राशन कार्ड गलत सूचना देकर बनवाने का संगीन आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार गलत ढंग से राशन कार्ड बनवाने वाले धारकों के ऊपर जांच चल रही है। जिले भर मे जिला आपूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, मीडिया से बताया है कि ऑनलाइन प्रक्रिया लागू होने से जांच आसान हो गई है| उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई जारी है और आयकर श्रेणी में आने वाले राशन कार्ड धारको की जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है ।
खाघ एवं रसद विभाग की जांच में पाया गया की जिले भर में 5 एकड़ से अधिक भूमि मालिकों ने गलत जानकारी देकर446 राशन कार्ड बन चुके थे जिसे जिला आपूर्ति अधिकारी ने रद्द कर दिया है। विभाग के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड के लिए वार्षिक आय सीमा दो लाख रुपये और शहरी क्षेत्रों में तीन लाख रुपये निर्धारित है। इसके अलावा चार पहिया वाहन रखने या पांच एकड़ से अधिक भूमि होने पर व्यक्ति पात्र नहीं माना जाता।
जांच के दायरे में आए कुल 42,243 कार्डधारकों में 36,072 ग्रामीण और 6,162 नगरीय क्षेत्र के हैं। आयकरदाताओं की यह संभावित सूची भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जिसके आधार पर सत्यापन की कार्रवाई जारी है। वर्तमान में जिले में कुल 8,33,710 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 1,25,472 अंत्योदय कार्डधारक और 7,08,238 पात्र गृहस्थी कार्डधारक शामिल हैं।










