रिपोर्ट शंकर पांडे

रिपोर्टर मछलीशहर- दि फेस ऑफ़ इंडिया

जौनपुर, उत्तर प्रदेश,
जौनपुर- जिले के अंतर्गत सिकरारा थाना क्षेत्र के शुभम यादव, इनामी अपराधी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने जौनपुर- मछलीशहर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ थाना सिकरारा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 406/ 2025 धारा 103/ 1/ 238 बी एन एस मे फरार आरोपी था। जिसे पुलिस वर्षों से गिरफ्तार करने के लिए बराबर दबिश दे रही थी, और उसके ऊपर ₹50000 का इनाम भी घोषित हो चुका था।

तब पुलिस ने उत्तर-प्रदेश एसटीएफ को जानकारी दी उसके बाद एसटीएफ ने जौनपुर- मछलीशहर हाईवे मनशीले मोड़ पर अपराधी कहीं भागने की फिराक में था, ठीक उसी समय एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अपराधी शुभम यादव पुत्र सरोज यादव की क्षेत्र में काफी दहशत थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पहले उसने हत्या की थी| फिलहाल एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है| एसटीएफ ने उसे थाना सिकरारा ले जाकर पूछताछ कर रही है।