*रिपोर्ट*- नागेंद्र कुमार तिवारी

*जिला संवाददाता- दि फेस ऑफ़ इंडिया*

जौनपुर, उत्तर प्रदेश

जौनपुर- जिले के अंतर्गत सरपतहा थाना क्षेत्र के ऊचगांव मे एक विवाहिता की मौत हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया है| वहीं परिजनों के अनुसार मनीषा उम्र 25 वर्ष पत्नी प्रदीप, को दौरे की बीमारी थी, उसकी तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण परिवार वालों ने पहले स्थानीय डॉक्टर के यहां इलाज करवाया उसके बाद मनीषा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर, ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

मृतका का मायका जनपद सुलतानपुर थाना कादीपुर क्षेत्र के पड़ेला गांव में है|

मायके पक्ष वालों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मय पुलिस बल के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया|

वहीं पुलिस बल गहराई से जांच- पड़ताल में जुटी हुई है|