रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी

*जिला संवाददाता-दि फेस ऑफ इंडिया

जौनपुर, उत्तर प्रदेश

जौनपुर- जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, ने बताया कि पूरे जनपद में रिटेल आउटलेट 275 पेट्रोल पंप पूर्ण रूप से चल रहे हैं| उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में ईरान- इजरायल युद्ध के कारण तेल और गैस की आपूर्ति भले ही प्रभावित हुई है, लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार प्रयास जारी है|

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए बताया कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाए जरूर से ज्यादा ईंधन का भंडारण न करें|

साथ ही साथ उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है|

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक स्तर पर सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी|

साथ ही साथ उन्होंने पूरे जनपद वासियों से प्रशासन का सहयोग करने और शांतिपूर्ण व्यवहार करने की अपील की है|