रिपोर्ट- नागेंद्र कुमार तिवारी
जौनपुर- दिवसीय महोत्सव, पहले दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ऐ के शर्मा जिनका सम्मान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने किया।
जौनपुर- ऐतिहासिक शाही किला में 24 से 26 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव का शुरुआत हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस महोत्सव में जहां एक ओर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई वहीं दूसरी ओर जनकल्याणकारी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
महोत्सव के प्रथम दिन 24 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां का समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए थे आयोजन का नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक, जिला ग्राम विकास अभिकरण को बनाया गया था| जबकि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर को सौंपी गई थी।
बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक जोड़े का बायोमेट्रिक उपस्थिति सत्यापन कराया गया। जिसकी जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गई थी। सत्यापन के बाद ही पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूममहोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें सांस्कृतिक संध्या, शिव तांडव, मां काली नाटक, राम दरबार अयोध्या विग्रह स्वरूप दर्शन एवं पाई डंडा नृत्य जैसे आकर्षक आयोजन शामिल रहेंगे।
प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। कार्यक्रम स्थल पर कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण, बायोमेट्रिक सत्यापन, मंच, भोजन एवं विद्युत आपूर्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।










